19 मई 2026 | नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी एवं जेवर की ताजा एवं बड़ी खबरें

टेन न्यूज नेटवर्क

News (19/05/2026): 1. ​37 गांवों से ली जाएगी जमीन: नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा (DNGIR) के पहले फेज के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण में कुल 37 गांवों (बुलंदशहर के 24 और गौतमबुद्ध नगर/नोएडा के 13 गांवों) से आपसी सहमति (Consent-based) के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी।

2. ​अथॉरिटी का नया दफ्तर और तहसीलदार: जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अथॉरिटी ने सरकार से तीन तहसीलदारों की तैनाती की मांग की है। साथ ही न्यू नोएडा क्षेत्र में एक अस्थायी दफ्तर भी खोला जाएगा। पहले फेज में 3,165 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने का लक्ष्य है, जिसका मुआवजा दर ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है।

​3. ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 15वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत
​ओमिक्रॉन-1ए सेक्टर की घटना: कासना थाना क्षेत्र के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए स्थित ‘लोहिया एन्क्लेव’ सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां एक फ्लैट में रिनोवेशन (मरम्मत) का काम चल रहा था, जहां बलिया निवासी मजदूर दंपति काम कर रहे थे।

​4. बालकनी से बिगड़ा संतुलन: उनका 4 साल का बेटा अंश खेलते-खेलते अचानक फ्लैट की बालकनी की तरफ चला गया और संतुलन बिगड़ने से वह 15वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

​5. जलपुरा (ग्रेटर नोएडा) में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुर गिरफ्तार
​छत से गिरने या फेंकने का मामला: इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय महिला ‘दीपिका’ की तीसरी मंजिल की छत से गिरने के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

6. ​दहेज का आरोप: मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी और ₹50 लाख नकद की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने ही दीपिका को छत से नीचे फेंका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति (ऋतिक) और ससुर (मनोज) को गिरफ्तार कर लिया है।

​7. मानसून से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डेंगू को लेकर अलर्ट
​सघन चेकिंग अभियान: स्वास्थ्य विभाग ने मानसून से पहले ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, बिसरख और जेवर क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के खिलाफ जागरूकता और जांच अभियान तेज कर दिया है।

8. ​41 घरों में मिला लारवा: वीकेंड पर स्वास्थ्य टीमों ने बरोला गांव सहित कई इलाकों के घरों, स्कूलों और लेबर कैंपों का निरीक्षण किया। 41 घरों में मच्छरों के पनपने के स्थान (Breeding Spots) मिलने पर नोटिस और हिदायत जारी की गई है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे कूलरों, गमलों और ड्रमों में पानी जमा न होने दें।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।