रक्षाबंधन से पहले बसों में बढ़ी भीड़, मोरना बस अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/08/2026): नोएडा में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही अपने घर और मायके जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार सुबह से ही मोरना स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इनमें महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही।

बस अड्डे पर कई महिलाएं राखी और जरूरी सामान के साथ बसों का इंतजार करती नजर आईं। त्योहार के चलते बस अड्डे पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल रही। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से बसों के रूट और उपलब्धता की जानकारी लगातार उद्घोषणा के जरिए दी जा रही है।

नोएडा से मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, बिजनौर और मथुरा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन हो रहा है। वहीं, कौशांबी से लखनऊ और कानपुर जाने वाली बसें भी मोरना होकर गुजर रही हैं। मोरना के अलावा बोटैनिकल गार्डन, जीरो प्वाइंट और परी चौक पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

29 अगस्त तक महिलाओं का मुफ्त सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मोरना बस अड्डे पर महिला यात्रियों को जीरो रुपये का टिकट जारी किया जा रहा है। यह सुविधा 29 अगस्त तक जारी रहेगी। मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बसों से अपने मायके और घरों की ओर रवाना हो रही हैं।

बसों की संख्या नहीं बढ़ी, बढ़ाए गए फेरे

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने नई बसें बढ़ाने के बजाय मौजूदा बसों के फेरे बढ़ाने की व्यवस्था की है। अधिकारियों के मुताबिक, अधिक भीड़ वाले मार्गों पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अतिरिक्त फेरे लगाने वाले चालक और परिचालकों को इसके लिए मानदेय भी दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े, इस पर रोडवेज का जोर है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।