Greater Noida: साकीपुर मर्डर केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/05/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने साकीपुर में हुए हत्या मामले में एक और फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई और सक्रिय जांच के चलते एक और आरोपी कानून के शिकंजे में आया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5/6 मई 2026 को साकीपुर में नाली के पानी की निकासी और कूड़ा डालने को लेकर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था और साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना सूरजपुर में केस दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। मामले में अब तक पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में 18 मई को लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने एक और वांछित आरोपी नैमपाल उर्फ मैमपाल पुत्र धर्मी को मोजरबीयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र लगभग 48 वर्ष बताई जा रही है और वह ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में उसकी भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।