New Delhi News (19 May 2026): देशभर में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। करीब एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होने की आशंका बढ़ गई है।
तेल कंपनियों के अनुसार मंगलवार से पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 91 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि लागू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल इसकी बड़ी वजह है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है और तेल कंपनियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल अब 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल में करीब 87 पैसे और डीजल में लगभग 91 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। डीजल भी 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों और मध्यम वर्ग की चिंता बढ़ती जा रही है।
यदि पश्चिम एशिया में जारी तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तेल कंपनियों का कहना है कि पिछली बढ़ोतरी के बाद उनके नुकसान में करीब 25 प्रतिशत तक कमी आई थी, लेकिन मौजूदा हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में महंगाई का असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की वस्तुओं और परिवहन किराए पर भी देखने को मिल सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।