एकजुट होकर शहर को नई दिशा दें : ‘चाय पर चर्चा’ में बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने रखे अपने विचार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/05/2026): परिचौक डॉट कॉम एवं टेन न्यूज़ नेटवर्क द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “चाय पर चर्चा” का आयोजन ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित बाबू रतन रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आत्मीय संवाद कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, कवियों, महिला प्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लेकर शहर के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का आयोजन टेन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से परीचौक डॉट कॉम और टेन न्यूज़ नेटवर्क शहर की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद स्थापित करना और शहर की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करना ही इस “चाय पर चर्चा” का मुख्य उद्देश्य है।

इस विशेष चर्चा में अधिवक्ता एवं कवि मुकेश शर्मा, कवि एवं प्रोफेसर आदित्य कुमार, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा से ममता शर्मा, नन्हक फाउंडेशन की साधना सिंह, महिला शक्ति उत्थान मंडल की रूपा गुप्ता, प्रज्ञा आईएएस अकादमी की ओनर एवं डायरेक्टर आरती शर्मा, श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा से सौरभ बंसल, स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता किशनलाल पाराशर, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय चिंतक प्रोफेसर विवेक कुमार, आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय, पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसायटी आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट आलोक सेठ, समाजसेविका अंजू पुंडीर, एक्टिव सिटीजन टीम के आलोक सिंह, समाजसेवी रमेश प्रेमचंदानी, साइबर फ्रॉड इनवेस्टिगेटर पूर्णेन्दु घोष, डेल्टा-1 निवासी राकेश गुप्ता, सुनील द्विवेदी तथा गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उन्नीकृष्णन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध, नागरिक सहभागिता और विकास कार्यों को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि शहर के विकास के लिए प्रशासन, प्राधिकरण और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। साथ ही सरकार एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील भी की गई।

अधिवक्ता एवं कवि मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा,ना तुम बेहतर, ना मैं बेहतर… मिलकर शहर को चार चाँद लगाएँ। उन्होंने समाज में सकारात्मक सोच और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने पर बल दिया। उनके इस संदेश को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

समाजसेवी एवं राष्ट्रीय चिंतक प्रोफेसर विवेक कुमार ने ग्रेटर नोएडा शहर की तीन प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि नागरिक और प्रशासन मिलकर कार्य करें तो शहर को और अधिक व्यवस्थित एवं विकसित बनाया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संवाद और जनभागीदारी को समय की आवश्यकता बताया।

महिला समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं से समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत घर और समाज से ही होती है। महिला प्रतिनिधियों ने स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

साइबर फ्रॉड इनवेस्टिगेटर पूर्णेन्दु घोष ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन सतर्कता के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का माहौल आत्मीय, सकारात्मक और संवादपूर्ण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जोड़ने और समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि ग्रेटर नोएडा को एक बेहतर, जागरूक और संगठित शहर बनाया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।