गाजियाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल: तीन ACP के बदले कार्यक्षेत्र, सुचिता सिंह को कविनगर की कमान
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (25/11/2026): गाजियाबाद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने मंगलवार रात तीन एसीपी के दायित्वों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत इंदिरापुरम, कविनगर, शालीमार गार्डन और वेव सिटी सर्किल की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत आईपीएस अधिकारी अभय राजेंद्र ढाका को कविनगर सर्किल से हटाकर इंदिरापुरम का एसीपी नियुक्त किया गया है। लंबे समय बाद इंदिरापुरम सर्किल की जिम्मेदारी किसी आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई है। वहीं, एसीपी ट्रैफिक एवं क्राइम के पद पर तैनात सुचिता सिंह को कविनगर सर्किल का नया एसीपी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें महिला अपराध से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही कविनगर सर्किल में पहली बार किसी महिला एसीपी की तैनाती हुई है।
इसके अलावा उपासना पांडे को कोतवाली सर्किल से स्थानांतरित कर शालीमार गार्डन का एसीपी नियुक्त किया गया है। वहीं, शालीमार गार्डन में तैनात अतुल कुमार सिंह को वेव सिटी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 144 डिप्टी एसपी के तबादले किए थे। इस सूची में गाजियाबाद में तैनात प्रिया श्रीपाल, सूर्य बली मौर्य, जियाउद्दीन, सिद्धार्थ गौतम और भास्कर वर्मा के नाम भी शामिल थे। प्रदेश स्तर पर हुए तबादलों के बाद अब जिला स्तर पर पुलिस कमिश्नर ने एसीपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के जरिए विभिन्न सर्किलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।