नई दिल्ली, (31 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह ने आज अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी कानूनी टीम ने 48 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की डीसीपी श्वेता चौहान (IPS) के पास दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि “दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी” के नाम पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन यह विश्वविद्यालय केवल कागजों में ही मौजूद है। आरटीआई के जवाब में खुलासा हुआ है कि इस विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और मनगढ़ंत योजनाओं के माध्यम से किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय आरटीआई और लीगल हेड, एडवोकेट विवेक गर्ग के नेतृत्व में कानूनी विशेषज्ञों की टीम ने एसीबी को सारे सबूत पेश किए। टीम ने बताया कि यह राशि जनता के हित में उपयोग होने के बजाय, सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा निजी लाभ के लिए दुरुपयोग की गई।
जांच की मांग और एसीबी का आश्वासन
वकीलों की टीम ने घोटाले के सभी पहलुओं की गहन जांच की मांग की है। एसीबी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। शिकायत के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों में यह स्पष्ट किया गया है कि “दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी” के लिए स्वीकृत भूमि और सुविधाएं केवल योजनाओं तक सीमित रही हैं।
कानूनी टीम के प्रमुख सदस्य
शिकायत दर्ज कराने में कानूनी टीम के कई प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें शामिल हैं:
•अखिल मित्तल एडवोकेट
•आकाश चौधरी एडवोकेट
•राजीव दुबे एडवोकेट
•विकास त्रिपाठी एडवोकेट
•मोहित अग्रवाल एडवोकेट
•संजय सिंह (एडवोकेट एवं सीए)
•लोकेश कुमार एडवोकेट
प्रवेश साहिब सिंह ने मांग की है कि केजरीवाल और उनकी सरकार के अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करने वालों को सजा मिल सके।
इस घोटाले के खिलाफ भाजपा ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए एसीबी से कार्रवाई की मांग की है। आने वाले समय में यह मुद्दा दिल्ली की राजनीति में गर्मा सकता है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।