शादीशुदा प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका की गाड़ी से कुचलकर की हत्या!
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (31 जनवरी, 2025): थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक महिला को गाड़ी से कुचलकर हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। घटना 18 जनवरी 2025 को हुई थी, जब काजल चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शुरुआत में यह हादसा लग रहा था, लेकिन जांच में यह हत्या निकली। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिव पांडे पिछले एक साल से काजल के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी प्रतिमा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में जब उसे काजल के बारे में पता चला तो विवाद शुरू हो गया।
काजल ने शिव पांडे से उसकी संपत्ति और स्कॉर्पियो कार में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी प्रतिमा को मिली तो उसने अपने पति शिव पांडे के साथ मिलकर काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 16 जनवरी को शिव पांडे ने काजल को तुगलपुर बुलाया। वह अपनी पत्नी प्रतिमा के साथ स्कॉर्पियो कार लेकर आया और दोनों ने मिलकर काजल को गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए थे।
पुलिस ने 31 जनवरी को इस मामले का खुलासा करते हुए शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।