Noida Authority: सीवर ओवरफ्लो से राहत दिलाने के लिए करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (14 मई 2026): नोएडा क्षेत्र के गांवों में लगातार बढ़ती आबादी और जर्जर सीवर लाइनों के कारण उत्पन्न हो रही सीवर ओवरफ्लो (Sewer Overflow) की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जल विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में सीवर एवं जल लाइन बदलने और नई लाइनें डालने से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास 14 मई 2026 को किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के विशेष कार्याधिकारी एवं महाप्रबंधक (जल) भी मौजूद रहे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम बरौला में 10 एमएलडी क्षमता के सीवेज सम्पवेल (Sewage Sumpwell) के निर्माण के साथ पुरानी क्षतिग्रस्त सीवर एवं जल लाइनों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना की लागत लगभग 978.68 लाख रुपये बताई गई है तथा करीब 3375 मीटर लंबी सीवर एवं जल लाइन डाली जाएगी।
वहीं ग्राम छजारसी में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त सीवर और चोक जल लाइनों को बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इस योजना पर लगभग 165.13 लाख रुपये खर्च होंगे और लगभग 1280 मीटर लंबी सीवर तथा जल लाइन डाली जाएगी। इसी प्रकार ग्राम हजरतपुर वजीदपुर में भी सीवर अनुरक्षण (Sewer Maintenance) और जल लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 164.60 लाख रुपये है।
ग्राम सर्फाबाद में विभिन्न गलियों में पुरानी सीवर एवं पानी की लाइन बदलने की योजना पर करीब 107.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां 1306.50 मीटर सीवर लाइन और 3344.10 मीटर पानी की लाइन डाले जाने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद आसपास के गांवों और सेक्टरों में लंबे समय से बनी सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही स्वच्छता (Cleanliness) और बेहतर आधारभूत ढांचे (Infrastructure) को भी मजबूती मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।