शारदा स्कूल ऑफ लॉ एवं शारदा हॉस्पिटल ने किशोरों के लिए चलाया स्किन हेल्थ एवं हाइजीन जागरूकता अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/05/2026): शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब (लीगल एड सोसाइटी) की जुवेनाइल विंग द्वारा शारदा हॉस्पिटल, शारदा विश्वविद्यालय के सहयोग से गौतमबुद्ध नगर स्थित राजकीय किशोर अवलोकन गृह (बालक) में “डर्मेटोलॉजी केयर कैंप एवं हाइजीन किट-मेडिसिन वितरण अभियान” का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष स्वास्थ्य जागरूकता पहल किशोरों में त्वचा संबंधी समस्याओं, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक किशोरों की त्वचा संबंधी प्राथमिक जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। जांच के दौरान एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, खुजली, दाद, त्वचा संक्रमण, पोषण की कमी से जुड़ी समस्याएँ एवं स्वच्छता से संबंधित सामान्य त्वचा रोगों की पहचान की गई। विशेषज्ञों ने किशोरों को दैनिक स्वच्छता, साफ-सफाई, संतुलित आहार, त्वचा की देखभाल एवं संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में किशोरों को आवश्यक दवाइयों के साथ हाइजीन किट भी वितरित की गईं, ताकि वे स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। यह पहल केवल चिकित्सा सहायता तक सीमित न होकर स्वास्थ्य शिक्षा एवं संवेदनशील सामाजिक सहभागिता का एक महत्वपूर्ण प्रयास रही। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान किशोरों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज एवं शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता से किशोरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।”

शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने कहा कि किशोरों का स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक विकास समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। शारदा हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल उपचार प्रदान करने तक सीमित नहीं था, बल्कि किशोरों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्म-देखभाल के प्रति जागरूक करने की एक सार्थक पहल भी रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. सुनीत कुमार घई, अश्वनी पंवार, डॉ. वैशाली अरोड़ा, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. सत्या, डॉ. सिमरन, डॉ. गोपाल, धर्मेंद्र कुमार, अमाया एवं रिमझिम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।