श्रमिक आंदोलन हिंसा में गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपियों पर लगाया NSA

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (14/05/2026): जिले में श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा, आगजनी और अराजकता के मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को दो आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर यह कदम उठाया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों, आगजनी और हिंसक घटनाओं को लेकर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच में इन घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों—सत्यम वर्मा और आकृति—की भूमिका महत्वपूर्ण पाई गई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ NSA की कार्रवाई की गई है। दोनों को मजदूर बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि आंदोलन के दौरान आरोपियों द्वारा भड़काऊ गतिविधियों और उकसाने वाले बयानों के जरिए लोगों को प्रेरित कर लोक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया, जिससे कई क्षेत्रों में शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, हिंसा भड़काने या अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में शांति, सुरक्षा और जनसुविधा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।