पूर्व सीएम अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन
टेन न्यूज नेटवर्क
Lucknow News (13 मई 2026): समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके सौतेले भाई Prateek Yadav का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे। जानकारी के अनुसार उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 वर्ष थी। हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों (Death Reason) का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम (Postmortem) कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
प्रतीक यादव दिवंगत Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वर्ष 2003 में मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता के साथ औपचारिक रूप से विवाह किया था। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच बेहद आत्मीय संबंध थे और दोनों भाइयों में गहरा लगाव था।
जहां अखिलेश यादव सक्रिय राजनीति में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाए रखते थे। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और प्रदेश की चर्चित महिला नेताओं में गिनी जाती हैं।
टिप्पणियाँ बंद हैं।