गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बी.एड. विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित स्कूलों में पाया चयन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/05/2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (Gautam Buddha University) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में शिक्षक पद पर चयनित होकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
विभाग की ओर से संचालित शिक्षण-अभ्यास कार्यक्रम, माइक्रो टीचिंग सत्र, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं तथा साक्षात्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास में अत्यंत सहायक साबित हुए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षण कौशल, संवाद क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिला, जिसका सकारात्मक परिणाम चयन प्रक्रिया में देखने को मिला।
इस वर्ष बी.एड. विभाग की छात्रा शालिनी, सुरभि और हिमांशी का चयन Cambridge School में हुआ है। वहीं आंचल और एकता चौहान ने RPS International School में शिक्षक पद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सौम्या करकेटा का चयन Delhi World School, डिंपल मिश्रा का Oxford Public School, ओम तिवारी का St. George Public School तथा सलोनी गुप्ता का Cosmos Public School में शिक्षक के रूप में चयन हुआ है।
विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Rana Pratap Singh ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। पूर्व विभागाध्यक्ष Dr. Rakesh Kumar Shrivastava ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें शिक्षण कार्य को समर्पण और उत्साह के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष Dr. Shruti Kanwar ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभाग की सतत शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विभाग के और अधिक विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। चयनित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय विभाग द्वारा दिए गए प्रशिक्षण, शिक्षकों के सहयोग और व्यावहारिक शिक्षण अनुभव को दिया। यह उपलब्धि न केवल विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।