“आया राम गया राम”, किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया
टेन न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज (31 जनवरी 2025): प्रयागराज से किन्नर अखाड़े को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। इसके साथ ही, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है।
अजय दास ने इस निर्णय की जानकारी खुद दी है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ही ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था। हालांकि, किन कारणों से यह कदम उठाया गया, इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।
अजय दास ने यह भी कहा है कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर के नाम की घोषणा की जाएगी। इस फैसले के बाद किन्नर अखाड़े में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।