हरियाणा ने दिल्ली में भेजा जहरीला पानी, चुनाव आयोग पीकर दिखाए: अरविंद केजरीवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (31 जनवरी, 2025): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या जानबूझकर पैदा की गई और चुनाव आयोग भी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा।
केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। हमारे संघर्ष से हरियाणा सरकार द्वारा दिए जा रहे जहरीले पानी में अमोनिया का स्तर 7 PPM से घटकर 2 PPM हो गया। यह बीजेपी की साजिश थी, जिससे दिल्ली को पानी संकट में डाला जाए।”
उन्होंने बताया कि दिसंबर से ही दिल्ली सरकार को अमोनिया बढ़ने की जानकारी मिल रही थी, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने हरियाणा के मंत्री नायब सिंह सैनी से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि यह ‘पॉलिटिकल डिसीजन’ है। मतलब, जानबूझकर दिल्ली को गंदा पानी दिया गया।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया तो चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें ही नोटिस भेज दिया। उन्होंने कहा, “अगर चुनाव आयोग को लगता है कि यह पानी जहरीला नहीं है, तो वे पूरी दुनिया के सामने इसे पीकर दिखाएं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।