गौतमबुद्ध नगर में जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/05/2026): जनहित एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने सोमवार, 11 मई को प्रातः 10:00 बजे से जिला मुख्यालय सूरजपुर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि यह आंदोलन क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समस्याएं, प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों की मनमानी और लूट, लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों के बच्चों को शिक्षा एवं इलाज में छूट, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है।

मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर जनहित में यह लोकतांत्रिक भूख हड़ताल आंदोलन शुरू किया गया है।

भूख हड़ताल में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन दिया।

इस दौरान आलोक नागर, मास्टर दिनेश नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, बलराज हूण, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, यतेंद्र नागर, बालेश्वर नागर, राकेश नागर, एडवोकेट अनिल भाटी, विजय शर्मा, सुशील प्रधान, मलखान यादव, बसंत भाटी, मोहित अधाना, गजराज भाटी, दिव्यकेश भाटी, मुकेश सोलंकी, शिवम भाटी, फूलकुंवर, रिंकू, वेदपाल चौधरी, धीर सिंह, सतेंद्र, आकाश नागर, हरेंद्र कसाना, अजय नागर, कैप्टन नरेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।