गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/05/2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (Gautam Buddha University) के स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज एंड सिविलाइजेशन द्वारा 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत बना दिया। समारोह में देश-विदेश से आए भिक्षुओं, भिक्षुणियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज एंड सिविलाइजेशन के डीन एवं डीन अकादमिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि, कुलपति, कुलसचिव, भिक्षु-भिक्षुणियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि नई दिल्ली स्थित Karmapa International Buddhist Institute के प्रमुख परम पूज्य 17th Gyalwa Karmapa Trinley Thaye Dorje रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की वैश्विक प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्मा काग्यू परंपरा के माध्यम से बुद्ध के सिद्धांत आज भी जीवंत हैं और मानवता को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने मध्यम मार्ग, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग को सार्वभौमिक जीवन मूल्यों का आधार बताते हुए कहा कि ये सिद्धांत केवल आध्यात्मिक जीवन ही नहीं, बल्कि आधुनिक समाज के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। उनके विचारों ने उपस्थित भिक्षुओं, अनुयायियों और विद्यार्थियों को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बौद्ध दर्शन और भगवान बुद्ध के उपदेश आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण में बौद्ध धर्म की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. चंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज एंड सिविलाइजेशन और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज एंड सिविलाइजेशन के विभागाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. चिंतला वेंकट शिवसाई ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी विकास के इस दौर में भी मानवता आंतरिक शांति और मानसिक संतुलन की तलाश में है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की करुणा, सजगता और मध्यम मार्ग की शिक्षाएं आज भी संतुलित और सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के समूह, जिसमें वेनरेबल मोंक त्रि मिन सहित कई भिक्षु और भिक्षुणियां शामिल थे, ने थेरवाद और महायान परंपराओं के अनुसार बौद्ध मंत्रोच्चारण प्रस्तुत किया। मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से भर गया।
समारोह में कर्मापा इंटरनेशनल बौद्ध इंस्टीट्यूट से आए भिक्षु, विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वेनरेबल डॉ. आनंद और वेनरेबल चुग ने किया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, सद्भावना, करुणा और समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।