130 मीटर रोड पर तिलपता के पास बनेगा यूटर्न, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निकाला टेंडर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/05/2026): ग्रेटर नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले 130 मीटर रोड पर तिलपता गोलचक्कर से पहले एक नया यूटर्न (New U-turn) बनाया जाएगा। इस कार्य में लगभग तीन महीने का समय लगेगा। यूटर्न बनने से तिलपता चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की समस्या में काफी राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही 38 अन्य विकास कार्यों के लिए भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने टेंडर जारी किए हैं। इन सभी कार्यों पर लगभग 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में सिविल, बिजली, उद्यान एवं जल-सीवर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा कुल 39 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।

इन कार्यों में हल्दौनी स्थित श्मशान घाट के पहुंच मार्ग का निर्माण, चबूतरा एवं कमरों का निर्माण, सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण, बादलपुर में नाली कवरिंग एवं सीसी रोड की मरम्मत, नॉलेज पार्क-1 में आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, रोजा जलालपुर श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल, शेड, चबूतरा एवं प्रतीक्षा कक्ष का निर्माण शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में 24 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर ग्रास पेवर ब्लॉक लगाने, थपाखेड़ा में अवशेष विकास कार्य, सूरजपुर में किसान आबादी भूखंडों की सड़कों का पुनर्निर्माण, नालियों की सफाई एवं मरम्मत, रोजा जलालपुर में पीडब्ल्यूडी सड़क के साथ आरसीसी नाली निर्माण, आदर्श विहार सोसायटी में सड़कों का सुदृढ़ीकरण, पेवर ब्लॉक, ब्रिक ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं आरसीसी जालियों की मरम्मत का कार्य भी शामिल है।

नॉलेज पार्क-1 में 24 मीटर सड़क की पटरी पर ग्रास ग्रिड लगाने, नटों की मढ़ैया से एसके रोड तक कोट एस्केप के साथ सड़क रिसर्फेसिंग एवं किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके अलावा ग्राम चिपियाना बुजुर्ग, हैबतपुर अच्छेजा, मिल्क लच्छी, वैदपुरा, सुनपुरा, श्यौराजपुर, धूम मानिकपुर, जौन समाना, रूपवास, कैलाशपुर, तालड़ा, चचूला, दलेलगढ़, अटाई मुरादपुर, अमरपुर, दादूपुर, दनकौर, नेनुआ का राजपुर, नवादा, पीपलका, सूरजपुर और बुलंदखेड़ा में विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।

सेक्टर ज्यू-2 के सभी पार्कों में घास, पौधारोपण एवं अन्य सिविल कार्यों के साथ दो वर्षों तक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। ईकोटेक-10 में विद्युतीकरण एवं एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है।

जैतपुर-वैशपुर को आदर्श ग्राम बनाए जाने के तहत जलापूर्ति पाइपलाइन जोड़ने एवं पंप हाउस के मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। कासना से सिरसा रोटरी तक एसके रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने एवं पुरानी स्ट्रीट लाइट हटाने का कार्य भी शामिल है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह के भीतर पूरा कर सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में शुरू करा दिया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।