गाम्बिया के प्रसिद्ध परोपकारी व राजनेता Modou Turo Darboe का भव्य स्वागत, व्यापारिक संभावनाओं पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 जनवरी 2025): इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) और वत्स इलेक्टोटेक प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों द्वारा गाम्बिया के प्रतिष्ठित परोपकारी, राजनेता Modou Turo Darboe और प्रसिद्ध ईएनटी एवं हेड सर्जन डॉ. सुरेश सिंह नरुका का 29 जनवरी को भव्य स्वागत किया गया। इस मुलाकात के दौरान पश्चिमी अफ्रीका में व्यापारिक संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई, जिसमें Darboe ने ग्रेटर नोएडा की इंडस्ट्रीज को समझते हुए भारत और गाम्बिया के बीच व्यापार और निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

समाजसेवा और राजनीति में Modou Turo Darboe की उल्लेखनीय भूमिका

Modou Turo Darboe गाम्बिया के एक प्रभावशाली सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं, जो वर्षों से अपने देश में समाजसेवा और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भारत में आकर यहां की औद्योगिक गतिविधियों को समझने में विशेष रुचि दिखाई और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई।

IBA और वत्स इलेक्टोटेक के प्रतिनिधियों से मुलाकात

इस अवसर पर IBA संस्था के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, सदस्य विकास सिंह और टी. एस. ठाकुर, वत्स इलेक्टोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक श्री विनीत त्यागी, आशीष शुक्ला और अन्य प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।

हस्तशिल्प परंपरा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

IBA को यह बताते हुए गर्व है कि इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान भारतीय हस्तशिल्प परंपरा और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। IBA की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने Darboe को अपनी फैक्ट्री आर्या फैशंस का दौरा कराया, जहां उन्होंने भारतीय हस्तशिल्प कला के अनूठे कार्यों को देखा। इस दौरान उन्हें महिला सशक्तिकरण के तहत किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई, जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और समाज में समान अधिकार दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

भारत-गाम्बिया व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर

Darboe ने ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक इकाइयों, उत्पादन क्षमताओं और संभावित निर्यात क्षेत्रों को समझा। उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने और निर्यात बढ़ाने पर बल दिया।

IBA की ऐतिहासिक पहल

IBA का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल हमारे अतिथि को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराने में सफल रहा, बल्कि हमारे देश की समृद्ध औद्योगिक और हस्तशिल्प विरासत को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।

IBA और वत्स इलेक्टोटेक के इस स्वागत कार्यक्रम ने भारत और गाम्बिया के बीच भविष्य में औद्योगिक सहयोग और व्यापारिक साझेदारी के द्वार खोल दिए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।