बिना रुके अपने आप कटेगा टोल, देशभर से हट सकते हैं टोल प्लाजा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (07/05/2026): देशभर में टोल प्लाजा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब बिना रुके टोल कट सकेगा और भविष्य में देशभर से फिजिकल टोल प्लाजा हटाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार नई टोल व्यवस्था पर तेजी से काम कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने बुधवार को कहा कि सरकार ऐसी नई टोल प्रणाली (New Toll System) विकसित कर रही है, जिसमें भविष्य में फिजिकल टोल प्लाजा की जरूरत खत्म हो सकती है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य हाईवे पर सफर को पूरी तरह बाधारहित, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी तकनीक विकसित कर रही है, जिसमें वाहन को टोल प्लाजा पर रुकना या धीमा करना नहीं पड़ेगा। वाहन की नंबर प्लेट और FASTag की जानकारी के जरिए टोल राशि अपने आप बैंक खाते से कट जाएगी। यह कटौती वाहन द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर होगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वाहन हाईवे पर बिना किसी रुकावट के लगातार चलते रहें और टोल वसूली पूरी तरह स्वचालित तरीके से हो। उन्होंने कहा कि मौजूदा FASTag सिस्टम के बाद अब अगला चरण और अधिक आधुनिक और तेज तकनीक पर आधारित होगा।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था में GPS आधारित ट्रैकिंग और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे टोल वसूली की प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी बनने की उम्मीद है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिल सकती है। साथ ही वाहनों के रुकने से होने वाली ईंधन की बर्बादी भी कम होगी। सरकार का मानना है कि इससे समय की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस नई प्रणाली के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा है और इसे पूरी तरह सटीक, पारदर्शी और लोगों के लिए निष्पक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि देशभर में लागू करने से पहले इसे चरणबद्ध तरीके से और पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से शुरू किया जा सकता है। सरकार की यह पहल राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिक आधुनिक, तेज और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।