नोएडा हत्या के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (06/05/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई, जिसके तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को जी ब्लॉक, सेक्टर-22 नोएडा क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितयों की पहचान हितेश राणा और उनकी पत्नी चंचल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हॉकी भी बरामद की है, जिसका उपयोग मारपीट के दौरान किया गया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। आरोपियों के अनुसार, पुनीत चौहान और उनकी महिला मित्र विद्यादास उनके घर आए थे। बताया गया कि पुनीत चौहान का अभियुक्त की पत्नी चंचल से लंबे समय से संपर्क था, जिसे लेकर हितेश राणा के मन में नाराजगी और आक्रोश था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच घर के अंदर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर घर में रखी हॉकी का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। इसी दौरान पुनीत चौहान और विद्यादास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए, जिसके कारण यह घटना हुई।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश राणा (33 वर्ष), पुत्र गजराज सिंह राणा तथा चंचल (27 वर्ष), पत्नी हितेश राणा के रूप में हुई है। दोनों निवासी नियर रतन पैलेस, ग्राम चौड़ा सादातपुर, सेक्टर-22, थाना सेक्टर-24 नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर हैं।

इस मामले में थाना सेक्टर-24 नोएडा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है, और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।