National News (06/05/2026): देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki की बिक्री के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय तक सस्ती और एंट्री-लेवल कारों के लिए पहचानी जाने वाली मारुति सुजुकी कंपनी की बिक्री अब मिड सेगमेंट मॉडल्स (Mid-Segment Models) पर ज्यादा निर्भर हो गई है।
कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष कुल 18,23,000 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें से लगभग 9,58,000 गाड़ियां सिर्फ पांच मॉडल्स से आई हैं। इन मॉडल्स में Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Dzire, Maruti Suzuki Swift, Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki Baleno शामिल हैं। कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही है। एक समय कंपनी की पहचान रही एंट्री-लेवल कार Maruti Suzuki Alto 800 अब टॉप सेलिंग मॉडल्स में शामिल नहीं रही।
बाजार के रुझान में आए इस बदलाव के पीछे ग्राहकों की पसंद में परिवर्तन प्रमुख कारण माना जा रहा है। अब खरीदारों का झुकाव ज्यादा फीचर्स और बड़े सेगमेंट की गाड़ियों की ओर बढ़ा है। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर में एसयूवी और मिड सेगमेंट वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका असर कंपनी की बिक्री संरचना में भी साफ दिखाई दे रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।