Bengal Victory Celebration: मंत्री आशीष सूद ने झालमुड़ी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (06 मई 2026): पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनावी जीत के बाद राजधानी दिल्ली में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस खुशी के मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और जीत का उत्साह खुलकर दिखाई दिया।
मंत्री आशीष सूद ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर लोगों ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में पश्चिम बंगाल और असम की जनता की अहम भूमिका होगी। सूद ने इस जीत को जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि उन्होंने वर्षों तक भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी के लिए काम किया। सूद ने इस जीत को तृणमूल कांग्रेस के “भय” की हार और जनता के भरोसे की जीत बताया।
जश्न के दौरान मंत्री आशीष सूद का अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने समर्थकों के साथ नाच-गाना किया और मिठाइयों के साथ झालमुड़ी का आनंद लिया। खास बात यह रही कि सूद खुद सड़क पर उतरकर राहगीरों को मिठाइयां बांटते नजर आए। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और उन्हें जीत की बधाई दी, जिससे पूरे माहौल में उत्सव और जनसंपर्क की झलक साफ दिखाई दी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।