नोएडा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (10/11/2026): नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पीले और सफेद धातु के आभूषण, 5,450 रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को अक्षरधाम कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने तिजोरी से आभूषण और गुल्लक में रखे नकदी समेत करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

10 नवंबर को स्थानीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चांद पुत्र टिड्डू को अक्षरधाम मंदिर के पास पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर 3.8 ग्राम पीली धातु और 66.52 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, बिक्री से बचे 5,450 रुपये, एक हथौड़ी, लोहे की रॉड, छैनी और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने साथी के साथ मिलकर रात के समय उन घरों को निशाना बनाता था, जिनके बाहर ताला लगा होता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 14 और 15 अगस्त की रात अक्षरधाम कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।