गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, DCPs को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/05/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न पुलिस उपायुक्तों (DCP) को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी साद मियां खान, जो वर्तमान में पुलिस उपायुक्त नोएडा हैं, अब पुलिस उपायुक्त एफआरआरओ और नारकोटिक्स के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।

वहीं, आईपीएस अधिकारी रवि शंकर निम को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त लाइन्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में, आईपीएस शैलेन्द्र कुमार सिंह, जो पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा हैं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (अपराध) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा, आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल को प्रभारी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा और साइबर के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना एवं सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से यह बदलाव प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।