भवानीपुर सीट पर कड़ी टक्कर, ममता बनर्जी BJP के सुवेंदु अधिकारी से आगे

टेन न्यूज नेटवर्क

West Bengal News (04 May 2026): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज 4 मई को मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें भवानीपुर सीट पर टिकी हुई हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है और अभी यहां ममता बनर्जी आगे चल रही है।

मतगणना से पहले ही माहौल तनावपूर्ण नजर आया। वोटिंग सेंटर के बाहर बीजेपी और टीएमसी के काउंटिंग एजेंटों के बीच तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला। हालांकि, यह विवाद सीमित स्तर पर ही रहा और आगे की प्रक्रिया जारी रखी गई।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।