अंडर-14 रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की बालिकाओं को तीसरा स्थान

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (03/05/2026): गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 1 व 3 मई को प्रथम सब-जूनियर (अंडर-14) इंटर मंडलीय उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले की टीम ने भी प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम में सुरभि प्रिया, पावनी बेलानी, इधिका अग्रवाल, गौरंगी कसाना, तन्वी, सारण्य आर्य, आराध्या सिंह, ध्रितिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, नियति सिंह, आरायण शर्मा और अहाना सैनी जैसे खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टीम के मार्गदर्शन के लिए कोच के रूप में गुलशन, राजकुमार, चरण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीति और मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया था। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव रविकांत ठाकुर ने जानकारी दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलवीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।