ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/05/2026):‌ आज रविवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक ग्रेटर नोएडा (चाई फोर) स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक प्रताप नागर ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने किया।

बैठक में संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए कई अहम और सख्त निर्णय लिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने स्पष्ट कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता, गलत मंशा और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर को तत्काल प्रभाव से उनके पद से पदमुक्त कर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी जिलाध्यक्ष हर माह अनिवार्य रूप से बैठक करेंगे और राष्ट्रीय टीम सभी स्तरों पर निगरानी रखेगी। जो पदाधिकारी अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य नहीं करेंगे, उन्हें तत्काल पद से हटाया जाएगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर और राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों के खिलाफ किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पहले ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी जाएगी और यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन अब संघर्ष के रास्ते पर पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा और किसानों व मजदूरों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा।

बैठक में विनय तालान, आलोक नागर, बृजेश भाटी, रवींद्र प्रधान, ओमवीर (बीडीसी), नफीस मेवाती, नरेंद्र भाटी, विनोद मलिक, जुबेर भाटी, नीटू गुर्जर, अरुण प्रधान, राहुल चौधरी, निरंजन फोगाट, एडवोकेट शुभम चेची, मनीष नागर, जगत (बीडीसी), संदीप चंदीला, भारत नागर, मनीष खारी, हिमांशु तंवर, जाहिद खान, अब्दुल नईम, नीरज नागर, आशु अटटा, विनोद कसाना, मनोज भगत, अशोक भाटी, एडवोकेट शिवकुमार बैसला, विनोद शर्मा, गौरव भाटी, उमेश राणा, जितेंद्र यादव, प्रेम सिंह, उत्तम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।