ग्रेटर नोएडा में 105 मीटर रोड गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी, 6-लेन एलिवेटेड रोड को मंजूरी | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/05/2026): शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की 143वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई, साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। इनमें प्रमुख रूप से ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से जोड़ने की परियोजना को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा लॉजिस्टिक हब से डब्ल्यूडीएफसी (Dedicated Freight Corridor) के समानांतर 6 लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण को भी मंजूरी मिली।
इस बैठक में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से दो अहम परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। पहली परियोजना के तहत 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 15 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई जाएगी। दूसरी परियोजना के अंतर्गत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब से डब्ल्यूडीएफसी के पैरलल 6 लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं को मास्टर प्लान 2041 में शामिल करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रस्ताव पर बोर्ड ने मुहर लगा दी।
जानकारी के अनुसार, 105 मीटर रोड सेक्टर अल्फा-2 से हापुड़ बाईपास तक प्रस्तावित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 37 किलोमीटर है। इसमें से सेक्टर अल्फा-2 की ओर से करीब 6 किलोमीटर सड़क पहले ही बन चुकी है। वर्तमान में जहां यह सड़क समाप्त होती है, यानी हापुड़ बाईपास से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। यदि इस सड़क को आगे जोड़ दिया जाता है, तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासी मात्र 30 से 45 मिनट में गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे, जिससे यात्रा काफी आसान हो जाएगी।
इसी तरह, लॉजिस्टिक हब से डब्ल्यूडीएफसी के समानांतर बनने वाली 6 लेन एलिवेटेड रोड से औद्योगिक इकाइयों का माल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक तेजी और आसानी से पहुंच सकेगा।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से आम नागरिकों के साथ-साथ उद्यमियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि निवेशकों को विकसित भूखंड उपलब्ध कराने के लिए जमीन अधिग्रहण और आधारभूत ढांचे के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।