गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 200 शिकायतें दर्ज
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (03/05/2026): आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों जेवर, दादरी और सदर में संपूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 200 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
तहसील जेवर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की, जहां 90 शिकायतें प्राप्त हुईं और 02 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर गंभीरता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में 104 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का निस्तारण तत्काल किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।