राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, भगवंत मान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (03 May 2026): पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जहां हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अब भगवंत मान सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पंजाब में सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाए जाने के आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है। इस कदम को पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मिल गया है। वे 5 मई को सुबह 10:40 बजे तीन अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पंजाब की मौजूदा प्रशासनिक स्थिति और अपने आरोपों से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रपति के सामने रखेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

राघव चड्ढा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे लंबे समय तक अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते थे और आम आदमी पार्टी के शुरुआती नेताओं में शामिल थे। 2015 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। 2019 में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2020 में उन्होंने दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने और बाद में उन्हें पंजाब का प्रभारी भी बनाया गया। 2022 में वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बने।

हालांकि, समय के साथ राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल के जेल जाने के दौरान चड्ढा की चुप्पी और उनका विदेश जाना चर्चा का विषय बना। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें पंजाब की राजनीति से दूर रखा गया, जिससे उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए।

24 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा, “मैं गलत काम बर्दाश्त नहीं करता और मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति था, इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।” इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी जैसे नेताओं के भी पार्टी बदलने की खबर है, जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।