नोएडा में 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस व देवर्षि नारद जयंती पर समारोह का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (03/05/2026): प्रेरणा शोध संस्थान न्यास एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के संयुक्त तत्वावधान में 3 मई 2026 को “200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं देवर्षि नारद जयंती समारोह” कल्याण सिंह सभागार, एनआईओएस, सेक्टर-62, नोएडा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीडी न्यूज़ की वरिष्ठ सलाहकार संपादक रीमा पाराशर ने कहा कि देवर्षि नारद को लंबे समय तक हास्य पात्र के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि वे वास्तव में सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से ज्ञान का प्रसार करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें नारद जी से सीखते हुए केवल संदेशवाहक नहीं, बल्कि सही और संवेदनशील संदेश देने वाला बनना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर उजाला समूह के समूह सलाहकार संपादक उदय कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवर्षि नारद की पत्रकारिता ‘सत्यम्, शिवम्, सुंदरम्’ के सिद्धांतों पर आधारित थी। उन्होंने बताया कि 200 वर्ष पूर्व ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन से हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि आज सूचना की कमी नहीं है, लेकिन ज्ञान का अभाव है। पत्रकारिता ‘व्यूज’ के लिए नहीं, बल्कि ‘वैल्यूज’ के लिए होनी चाहिए।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) कृपाशंकर ने कहा कि सत्य, स्वाधीनता और समाज-जागरण पत्रकारिता के मूल तत्व हैं। उन्होंने देवर्षि नारद को ब्रह्मांड का पहला पत्रकार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य धर्म की रक्षा और समाज में संतुलन बनाए रखना था।

कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार, संवाददाता, इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर और सामाजिक कार्यकर्ता सहित 250 से अधिक लोग उपस्थित रहे। अंत में एनआईओएस के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्र ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् के साथ हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।