नालंदा लिविंग हॉस्टल के खाने में नाखून! वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/05/2026):‌ ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नालंदा लिविंग हॉस्टल (Nalanda Living Hostel) में खाने को लेकर विवाद सामने आया है। बता दें कि हॉस्टल का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल के भोजन में नाखून मिलने का आरोप लगाया गया है।

वायरल वीडियो में एक छात्र यह दावा करता नजर आ रहा है कि खाने में दो नाखून पाए गए हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्रों को सीमित मात्रा में भोजन परोसा जा रहा है और सब्जी की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है।

इस मामले को लेकर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर ने आरोप लगाया है कि छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और यह गंभीर मामला है।

वहीं हॉस्टल प्रबंधन की ओर से राहुल नागर ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह छात्रों की आपसी मस्ती का मामला है और किसी ने मजाक में खाने में नाखून डालकर वीडियो बनाया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया।

इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक छात्र यह कहता नजर आ रहा है कि कुछ दोस्तों ने मजाक में उसके खाने में नाखून डाल दिया था और उसे इसकी जानकारी नहीं थी। साथ ही उसने यह भी कहा है कि हॉस्टल की व्यवस्था सामान्य है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच की मांग भी उठ रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।