श्रम दिवस पर IEA ने किया श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/05/2026): अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन (IEA) ने UPSIDA और जिला प्रशासन के सहयोग से श्रमिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर साइट-बी स्थित IEA मुख्यालय में लगाया गया, जिसमें यथार्थ हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना था। शिविर के दौरान करीब 100 श्रमिकों की जांच की गई, जहां उन्हें विभिन्न बीमारियों के लिए चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह दी।

कार्यक्रम में UPSIDA के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा और जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त पंकज निर्वाण भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और श्रमिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को समझा। दोनों अधिकारियों ने इस प्रकार की पहल के लिए IEA की सराहना करते हुए इसे श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

IEA के संयुक्त सचिव दिनेश चौहान ने जानकारी दी कि संस्था पिछले कुछ समय से लगातार विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही श्रमिकों को 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर भी वितरित किए जा रहे हैं, जिससे उनकी जीवन-शैली में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, IEA के क्षेत्रीय सचिव महिपाल चौहान ने यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से श्रमिकों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें यह संदेश मिला कि उद्योग जगत और समाज मिलकर उनके हित में कार्य कर रहे हैं। IEA ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।