जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान में किसानों को सम्मानित करें: MLA Dhirendra Singh की CM से मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/05/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह (MLA Dhirendra Singh) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Jewar Airport) की पहली उड़ान के अवसर को खास बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस ऐतिहासिक मौके पर क्षेत्र के उन किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाए, जिन्होंने अपनी भूमि देकर इस परियोजना को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विकास का प्रतीक है। यह परियोजना “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जेवर क्षेत्र के किसानों ने अपनी पीढ़ियों से जुड़ी जमीन को राष्ट्रहित में समर्पित कर इस महत्वाकांक्षी योजना को संभव बनाया है।

धीरेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट से पहली उड़ान के संचालन के दौरान इन किसानों को आमंत्रित कर उन्हें उसी उड़ान में यात्रा करने का अवसर दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री स्वयं इन किसानों से मुलाकात कर उनके योगदान का सम्मान करें।

विधायक का मानना है कि, इस प्रकार की पहल न केवल किसानों के त्याग और योगदान को उचित सम्मान देगी, बल्कि विकास कार्यों के प्रति आमजन में विश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में सहभागिता और विश्वास का माहौल बनेगा और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को और बल मिलेगा। अंत में विधायक ने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर को किसानों के सम्मान के साथ यादगार बनाया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।