ITS कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में “रुख़सत–2.0” विदाई समारोह का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा — आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बीबीए एवं बीसीए अंतिम सेमेस्टर (बैच 2023–2026) के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह “रुख़सत–2.0” अत्यंत हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह, विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों की तीन वर्षों की उपलब्धियों को स्मरण करते हुए कहा कि संस्थान ने शिक्षा, तकनीकी विकास, व्यक्तित्व निर्माण और सांस्कृतिक समृद्धि के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि वरिष्ठों और मार्गदर्शकों से सदैव विनम्रता के साथ प्रश्न करें और उनके सम्मान को बनाए रखें।

बीबीए/बीसीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स को भावनात्मक विदाई दी। नाट्य प्रस्तुति ने तीन वर्षों की यात्रा को जीवंत कर दिया, जबकि नृत्य और संगीत ने समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीबीए के आदित्य शर्मा को मिस्टर फेयरवेल तथा बीसीए की निशा कुमारी को मिस फेयरवेल घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त बीबीए की आर्या त्यागी और बीसीए के ओंकार को एलीगेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह ने सभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।