New Delhi News (30 April 2026): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से आयोजित होने वाली UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दो नए विषय स्टेटिक्स और फॉरेस्ट्री को शामिल किया गया है, जिससे छात्रों के लिए नए करियर विकल्प खुल गए हैं।
NTA द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में सुधार की सुविधा 22 मई से 24 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून तक और एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक जारी किए जाएंगे।
परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। इस बार UGC-NET कुल 85 विषयों में आयोजित होगी, जिसमें नए जोड़े गए विषयों के कारण छात्रों को अपनी रुचि और करियर के अनुसार विषय चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे।
UGC-NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इसे बेहद अहम माना जाता है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये, जनरल-EWS/OBC-NCL के लिए 600 रुपये और SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर वर्ग के लिए 325 रुपये निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे और एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है।
इस बार UGC ने अपनी 597वीं बैठक के फैसले के तहत स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री विषयों को शामिल किया है। स्टैटिस्टिक्स विषय के जुड़ने से डेटा एनालिसिस, रिसर्च और गणितीय अध्ययन के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा। वहीं, फॉरेस्ट्री विषय के शामिल होने से पर्यावरण, वन प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून 2026 तक उपलब्ध करा दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा के बाद NTA द्वारा रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अंतिम आंसर की जारी होने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।