Faridabad News (30/04/2026): दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक कॉलेज छात्र द्वारा आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे छात्र ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) में पैसे हारने से तनाव में था, जिसके चलते उसमें यह खौफनाक कदम उठाया। वही पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मृतक छात्र फरीदाबाद स्थित YMCA University of Science and Technology में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार, वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और इसमें बड़ी रकम हार चुका था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में चल रहा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र ने ऑनलाइन गेम में लगातार पैसे गंवाए थे। इसी कारण वह आर्थिक और मानसिक दबाव में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्र ने किन प्लेटफॉर्म्स के जरिए गेमिंग की और पैसा लगाया। फिलहाल, मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।