प्रयागराज कुंभ में भगदड़ से मची तबाही, संजय सिंह ने उठाए VIP व्यवस्थाओं पर सवाल!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (29 जनवरी, 2025): प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान भीषण भगदड़ मचने से 38 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हो गए। हादसे के बाद राजनीतिक दलों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताया और कहा कि सरकार को VIP व्यवस्थाओं पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
संजय सिंह ने कहा, “वहां के जो दृश्य आए वो बहुत भयावह हैं और पीड़ादायक हैं। मैं एक बहन जी को देख रहा था, वो अपने किसी परिजन को मुंह से ऑक्सीजन देकर जगाने की कोशिश कर रही थीं। ऐसे-ऐसे दृश्य आए, जिसमें इस महाकुंभ की भगदड़ में मारे गए लोगों को स्ट्रेचर पर लेकर जाया जा रहा था। और जो परम पूज्य महामंडलेश्वर ने आवेदन किया कि बार-बार भीड़ बहुत बढ़ रही है, आप सेना के हवाले यहां का व्यवस्था दे दीजिए। मुझे लगता है भारत की सेना ऐसे बहुत मौकों पर अपनी सेवा देती है, मगर उनकी रिक्वेस्ट को नहीं मांगा गया।”
उन्होंने आगे कहा कि “VIP व्यवस्थाओं के कारण बहुत से रास्ते बंद किए गए। इस पर हम बोलना नहीं चाह रहे थे, क्योंकि यह धार्मिक पर्व है और लोग खुशी-खुशी मनाएं। मगर इसकी बदहाली की वीडियो पहले से ही आ रही थीं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।