अवैध घोषित बैंक्वेट हॉलों में सार्वजनिक आयोजनों पर लगे रोक: नोएडा सिटीजन फोरम
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (29/04/2026): सामाजिक संस्था नोएडा सिटीजन फोरम (Noida Citizen Forum) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने आज मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर से जुड़े जनहित के कई अहम मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन से त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।
1. सेक्टर-150 हादसा और SIT रिपोर्ट पर सवाल
फोरम ने सेक्टर-150, नोएडा में जनवरी माह में हुए दर्दनाक हादसे का मुद्दा उठाया, जिसमें युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मृत्यु हो गई थी। शालिनी सिंह ने कहा कि यह घटना नोएडा जैसे हाईटेक शहर के लिए अत्यंत शर्मनाक है, जहां पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक युवक ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन SIT ने लगभग 100 दिन में रिपोर्ट तैयार की। फोरम ने सवाल उठाया कि क्या SIT के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों का कोई महत्व नहीं है।
फोरम के अनुसार, रिपोर्ट में केवल निचले स्तर के अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि उच्च अधिकारियों की भूमिका पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फोरम ने मांग की कि इस मामले में न्यायिक जांच (ज्यूडिशियल इंक्वायरी) कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
2. अवैध बैंक्वेट हॉलों पर कार्रवाई की मांग
प्रेस कॉन्फ्रेंस का दूसरा प्रमुख मुद्दा नोएडा में संचालित अवैध बैंक्वेट हॉल और बारात घरों का रहा। शालिनी सिंह ने मांग की कि जिन बैंक्वेट हॉलों को नोएडा प्राधिकरण अवैध घोषित कर चुका है, उनमें सार्वजनिक आयोजनों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बने इन हॉलों से निजी लाभ उठाना अनुचित है। फोरम ने मांग की कि ऐसे सभी हॉलों को सील किया जाए और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए।
3. अवैध डंपिंग ग्राउंड और आग की घटनाएं
फोरम ने सेक्टर-145 समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध डंपिंग ग्राउंड में लग रही आग की घटनाओं पर चिंता जताई। शालिनी सिंह ने कहा कि पिछले 10–12 दिनों से लगी आग से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
फोरम की मांग है कि सभी अवैध डंपिंग ग्राउंड तत्काल बंद किए जाएं और कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था लागू की जाए।
4. खराब पेयजल आपूर्ति पर नाराजगी
शालिनी सिंह ने शहर में खराब पेयजल आपूर्ति पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई सेक्टर, गांव और सोसाइटी वर्षों से स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं।
फोरम ने मांग की कि नियमित और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जल गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
5. सीवर व्यवस्था में सुधार की मांग
फोरम ने कहा कि शहर में पुरानी और जर्जर सीवर लाइनें कई जगह जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी घरों में भर जाता है। नई सीवर लाइनें बिछाने और व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता है।
नोएडा सिटीजन फोरम अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि प्रशासन को नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा, “न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि फोरम लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर उनकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर फोरम के महासचिव प्रशांत त्यागी, सचिव गरिमा त्रिपाठी, गिरीश कपूर, मधु मेहरा, छाया राय, प्रदीप यादव, रेणु बाला शर्मा, ज्योत्सना पमनानी एवं एडवोकेट कमल कौशिक उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।