नई दिल्ली (29 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान का आगाज करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यमुनापार स्थित उस्मानपुर यमुना खादर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली भाजपा के चुनावी अभियान के लिए अहम मानी जा रही है और इसे दिल्ली की राजनीति में बदलाव लाने वाला क्षण भी कहा जा रहा है।
सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उस्मानपुर पुश्ता रोड को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। वजीराबाद और शाहदरा जीटी रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। रैली स्थल और आसपास के इलाकों में जाम से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
क्या बदलेगा सियासी समीकरण?
भाजपा ने इस रैली के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के सांसद पहले ही रैली स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। यह साफ है कि भाजपा इस इलाके को अपने लिए मजबूत गढ़ बनाने की कोशिश कर रही है।
अब सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रभावशाली गढ़ में सेंध लगा पाएगी? क्या यह भाजपा के लिए चुनावी अभियान का टर्निंग पॉइंट साबित होगी? यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इतना तय है कि इस रैली के बाद दिल्ली की राजनीति और भी रोचक हो जाएगा ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।