भोपाल होटल में युवक ने फांसी लगाई, सुसाइड वीडियो में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (28/04/2026): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या (Suicide) किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो अब सामने आया है।

मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 7 महीने पहले स्नेहा सोलंकी से हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद (Controversy) हुआ था। इसके बाद विकास घर से निकल गया और एक होटल पहुंचा, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में विकास ने कहा कि वह पत्नी से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार ने पत्नी को अच्छे से रखा, लेकिन उसे धोखा मिला। वीडियो में उसने यह भी कहा कि पत्नी उस पर मारपीट के झूठे आरोप लगाती थी, जबकि वह खुद प्रताड़ना झेल रहा था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवक की तलाश करते हुए होटल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


 


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।