National News (28/04/2026): ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सेवा ‘Amazon Now’ के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी इस सेवा को भारत के 100 शहरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है, जिससे ग्राहकों को पहले से अधिक तेज़ डिलीवरी का लाभ मिलेगा। इस विस्तार योजना के तहत कंपनी अपने स्पेशलाइज्ड फुलफिलमेंट नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रही है। अमेज़न देशभर में 1,000 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर स्थापित करेगा, ताकि ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिलीवरी को और तेज बनाया जा सके।
कंपनी की इस पहल से कृषि क्षेत्र को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। अमेज़न करीब 16,000 से अधिक किसानों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा, जिससे वे ताज़ा उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगे। ‘Amazon Now’ सेवा को मेट्रो और नॉन-मेट्रो दोनों शहरों में शुरू किया जाएगा। जिन शहरों में यह सेवा उपलब्ध होगी उनमें पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मेरठ, मैसूरु, पानीपत, कोच्चि, अमृतसर, मंगलुरु और विशाखापट्टनम शामिल हैं। यह सेवा पहले से मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु जैसे बड़े बाजारों में उपलब्ध है।
कंपनी के अनुसार ग्राहकों से इस सेवा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। विशेष रूप से तेज़ डिलीवरी, किफायती कीमत और प्रोडक्ट की विस्तृत रेंज—जिसमें सीधे किसानों से मिलने वाले ताज़ा उत्पाद भी शामिल हैं—को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।