Uttar Pradesh News (28/04/2026): उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी चतुरी गुप्ता की जिंदगी की एक अनोखी और भावुक कहानी सामने आई है। करीब 40 साल पहले पत्नी से हुई कहासुनी के बाद वे घर छोड़कर चले गए थे और तब से परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं रहा। इस दौरान वे कानपुर के शास्त्री नगर इलाके में गुमनाम जिंदगी जीते रहे, जहां लोग उन्हें ‘काका हलवाई’ के नाम से जानते थे।
हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर चतुरी गुप्ता को कानपुर के पनकी स्थित नारायणा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई। इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना चौहान ने उनकी पहचान पता करने की कोशिश की और किसी तरह उनके बेटों राजमंगल और राजू तक सूचना पहुंचाई।
सूचना मिलते ही दोनों बेटे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उम्र और समय के प्रभाव के कारण वे अपने पिता को पहचान नहीं पा रहे थे। इस बीच उनके पास मौजूद परिवार की एक पुरानी और धुंधली तस्वीर ने पहचान का रास्ता खोल दिया। जैसे ही उन्होंने फोटो से आईसीयू में भर्ती व्यक्ति के चेहरे का मिलान किया, वे भावुक हो उठे और अपने पिता को पहचान लिया।
अस्पताल में मौजूद स्टाफ भी इस भावुक पल का गवाह बना, जब 40 साल बाद बिछड़ा परिवार फिर से एक साथ आया। चतुरी गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, चतुरी के घर छोड़ने के बाद उनकी पत्नी ने अकेले ही बच्चों का पालन-पोषण किया। दूसरी ओर, कानपुर में रहते हुए चतुरी गुप्ता आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझते रहे और अपनों से दूर ही जीवन बिताया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।