गौतमबुद्ध नगर में श्रम कानूनों पर सख्ती, 14 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (28/04/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में श्रम कानूनों (Labor Laws) के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने जानकारी दी कि औद्योगिक शांति और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए श्रम विभाग (Labour Department) लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन के मामले सामने आए थे, जिन पर कारण बताओ नोटिस (Notice) जारी किए गए। नोटिस का जवाब न देने वाले 14 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 49 संविदाकारों के लाइसेंस रद्द (License Cancelled) किए जा चुके हैं और उन्हें काली सूची में डालने के लिए श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेजा है।
इसके अलावा, श्रम कानूनों के उल्लंघन पर 6 अन्य संविदाकारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संविदाकारों (Contractors) के लाइसेंस निरस्तक्ष किए गए हैं, उनके अधीन कार्यरत श्रमिकों को अब मुख्य सेवायोजक या कारखाना प्रबंधन सीधे उनके खातों में वेतन का भुगतान करेंगे। साथ ही यह राशि संविदाकार के बिल से समायोजित की जाएगी। वेतन भुगतान की जिम्मेदारी मुख्य सेवायोजक की कानूनी बाध्यता बताई गई है।
अपर श्रमायुक्त ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों (Industrial Units) में शांति बनाए रखने और श्रमिकों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए श्रमिक या उद्यमी श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892 या ईमेल complaint.dlcnoida@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।