गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी ने नारी शक्ति अधिनियम पर विपक्ष को घेरा, बताया महिला विरोधी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/04/2026): आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर की ओर से “नारी शक्ति अधिनियम को गिराए जाने पर (महिला जन आक्रोश)” विषय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष की सभी बातों का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता धर्म-आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग कर लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु इन महिला-विरोधी ताकतों के खिलाफ भाजपा दृढ़ता से जन-जागरण अभियान चलाकर महिलाओं की लड़ाई लड़ेगी, जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता।

पार्टी महिला सम्मेलन और पदयात्रा आयोजित कर रही है, जिसमें देश की महिलाएं शामिल हो रही हैं और विपक्ष की कड़ी आलोचना कर रही हैं। आने वाले समय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वालों को देश की आधी आबादी वोट की चोट से जवाब देगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।