नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/04/2026): नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रुख के विरोध में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी सम्मान और अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और जिला मंत्री बंदना वनखड़े ने किया, जबकि युवा मोर्चा के राजनगर जिला अध्यक्ष की भी इसमें सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

इस दौरान प्रतिभागियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई और नारी शक्ति के सम्मान को सर्वोपरि बताया।

कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस, पर महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और इसे नारी शक्ति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।

पदयात्रा के समापन पर आयोजन से जुड़ी पारुल सक्सेना, मंत्री, भाजपा बिसरख मंडल, जिला गौतम बुद्ध नगर ने सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृशक्ति की भागीदारी ने इस अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जनआंदोलन आगे भी जारी रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।