नोएडा प्राधिकरण ने अपनी कर्मियों के लिए लागू किया मेडिकल इंश्योरेंस कवर

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (23/04/2026): नोएडा प्राधिकरण ने श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से कार्यरत हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लागू किया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के अनुमोदन के बाद लगभग 4800 कर्मियों के लिए मेडिकल इंश्योरेंस (Medical Insurance) सुविधा शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक कर्मचारी और उसके आश्रित पांच सदस्यों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर (Health Cover) मिलेगा।

यह महत्वपूर्ण फैसला पहले ही 26 अक्टूबर 2024 को आयोजित 215वीं बोर्ड बैठक में संचालक मंडल द्वारा स्वीकृत किया गया था, जिसे अब जमीन पर उतार दिया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी (SBI General Insurance) का चयन किया गया है, जिसके तहत प्रति कर्मचारी प्रतिवर्ष 10,000 रुपये का प्रीमियम (Premium) श्रम आपूर्तिकर्ता एजेंसी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

दरअसल, ईएसआई (ESI) विभाग की 21,000 रुपये वेतन सीमा के चलते नोएडा प्राधिकरण के ये सभी कर्मी मेडिकल सुविधाओं से वंचित हो गए थे। लंबे समय से कर्मचारी इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

इस योजना की खास बात यह है कि बीमा लागू होते ही पहले दिन से ही इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें गंभीर बीमारियों (Critical Illness) का उपचार भी शामिल है। इसके तहत नोएडा और दिल्ली के अधिकांश बड़े अस्पतालों में कैशलेस (Cashless) इलाज की सुविधा दी जाएगी।

आज 23 अप्रैल 2026 को नोएडा प्राधिकरण, श्रम आपूर्तिकर्ता एजेंसियों और SBI General Insurance के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर कर इस योजना को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया।

यह कदम श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा (Social Security) को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।