CRPF में एसीपी बने ग्रेटर नोएडा के आकाश मंडार, पासिंग आउट परेड में परिवार रहा मौजूद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/04/26): केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) में ग्रेटर नोएडा सेक्टर-02 के निवासी आकाश मंडार का चयन एसीपी के पद पर हुआ है। एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने बुधवार को गुरुग्राम स्थित ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित 56वें बैच की पासिंग आउट परेड में भाग लिया।
इस अवसर पर उनके पिता एडवोकेट ओमवीर सिंह मंडार और मां वर्षा मंडार भी उपस्थित रहे। पासिंग आउट परेड के दौरान माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए आकाश मंडार के कंधे पर बैज लगाया।
एडवोकेट ओमवीर सिंह मंडार बुलंदशहर के गांव महमूदपुर, चौधरी जिला सिंकदराबाद के रहने वाले हैं। आकाश मंडार की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।सीआरपीएफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत प्रमुख सशस्त्र सुरक्षा बलों में से एक है, जो आंतरिक सुरक्षा, सीमा सुरक्षा, उग्रवाद-विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।