बंगाल चुनाव का महासंग्राम शुरू: पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

पश्चिम बंगाल (23 अप्रैल 2026): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिसके लिए कुल 44,378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और हर नागरिक को इसमें पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए।

पहले चरण के मतदान में उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल क्षेत्र के 5 जिलों के मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे जिले शामिल हैं। इसके साथ ही कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर सबसे कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम प्रमुख हैं।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। इस चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। इनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं और 465 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।

राज्य में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं और मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस और वामपंथी दल भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पहले चरण के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा, जहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।